Uncategorized

अवैध कबाड़ परिवहन पर उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 4 टन लोहे का एंगल पाईप, टीन, स्क्रेप जप्त…

News by: हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज

कोरबा। उरगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लोहे के एंगल, पाइप, टीन और स्क्रैप समेत करीब 2.80 लाख रुपये की सामग्री जप्त की है। मामले में वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत इस्तगासा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उरगा-पताढ़ी मार्ग स्थित रिलैक्स इन होटल के पास स्वराज माजदा वाहन (क्रमांक CG 10 BJ 4023) में अवैध रूप से लोहे का स्क्रैप लोड कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। वाहन चालक की पहचान नासिर शेख पिता रफीक शेख (26 वर्ष), निवासी इमलीछापर, थाना कुसमुंडा, जिला कोरबा के रूप में हुई।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साहिल मेमन कबाड़ी, गेवरा बस्ती कुसमुंडा की माजदा गाड़ी में ड्राइवर का काम करता है और कबाड़ दुकान से 4 टन (करीब 4000 किलो) लोहे, पाइप, एंगल, टीन और छड़ का पुराना स्क्रैप लोड कर चांपा निवासी तारिक मेमन के कबाड़ी दुकान में बिक्री के लिए ले जा रहा था। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने वाहन सहित कुल 2,80,000 रुपये मूल्य के कबाड़ और वाहन को जब्त कर लिया है। स्क्रैप के वास्तविक मालिक की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक सचिन नवनीत, रामू कुर्मी, आरक्षक उमेश मैसना, आलोक टोप्पो, संजू राजपूत, श्याम सिदार और सुशील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उरगा पुलिस द्वारा हाल के दिनों में जुआ, सट्टा, आबकारी, कबाड़ और नारकोटिक्स एक्ट के मामलों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *