मानिकपुर पुलिस ने पकड़ा हिस्ट्रीशीटर चोर, 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक मोटर साइिकल जप्त
अवैध गतिविधियों के रोकथाम में लगी मानिकपुर पुलिस को मिली सफलता, चोरी की साइकिल व मोटर साइकिल खपाने खोज रहा था ग्राहक

कोरबा। अवैध गतिविधियों के रोकथाम के साथ ही दोपहिया वाहनों की चोरी पर अंकुश लगाने में जुटी मानिकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालकोनगर का हिस्ट्रीशीटर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसके पास से 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक नग मोटर साइकिल जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली रूपक शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस द्वारा चोरी किये गए 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक नग मोटर साइकिल को जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू के मुताबिक दिनांक 01/12/2023 को सुचना प्राप्त हुआ था कि भदरापारा बालको निवासी भूपेश साहू उर्फ़ राहुल साहू चोरी के साइकिल और मोटर साइकिल को बेचने के लिए मानिकपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहा है। उक्त सूचना पर आरोपी भूपेश साहू को रेलवे कॉलोनी में घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके बताये जगहों से 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक मोटरसाइकिल HF डीलक्स क्र CG 12 AH 4103 को बरामद कर 41(1)(4)/379 द प्र स के तहत कार्यवाही किया गया है।
