मंत्रालय और एनटीपीसी में नौकरी का लालच देकर 10 लाख की ठगी, दुर्ग से दंपत्ति गिरफ्तार

छत्तीसग़ढ। दुर्ग पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। मामला थाना पदमनाभपुर क्षेत्र का है, जहां आरोपियों ने मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 एवं एनटीपीसी में एई (Assistant Engineer) पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी से बड़ी रकम ऐंठ ली।
फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर किया भ्रमित

प्रार्थी रविकांत साहू, निवासी बोरीगारका थाना उतई, जिला दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रयास असफल होने पर एनटीपीसी में एई पद पर नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया गया।
आरोपियों ने किस्तों में कुल 10लाख रुपये प्राप्त किए और बाद में ई-मेल के माध्यम से एई पद का फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर प्रार्थी को गुमराह किया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 120(बी) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान
प्रिया देशमुख (36 वर्ष) को 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।
प्रशांत कुमार देशमुख (49 वर्ष) को 01 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जप्त सामग्री
फर्जी नियुक्ति पत्र (ई-मेल प्रिंट कॉपी)
मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना पदमनाभपुर के निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं साइबर सेल टीम की सक्रिय एवं तकनीकी सहयोगपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय या अर्धशासकीय संस्था में नौकरी दिलाने के नाम पर धन की मांग करने वालों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी


