Uncategorized

धर्मनारायण तिवारी सिटी कोतवाली टीआई तो मोतीलाल पटेल कटघोरा थाना प्रभारी बने, कई अन्य के भी हुए तबादले

कोरबा। जिला पुलिस इकाई कोरबा में प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) द्वारा जारी नवीनतम आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से 7 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना व संबद्धता की गई है। आदेश में सभी को तुरंत अपने नए कार्यस्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
इस प्रशासनिक फेरबदल के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल को अब कटघोरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कोतवाली थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। रक्षित केंद्र कोरबा में पदस्थ निरीक्षक मनोज कौशिक को अस्थाई रूप से पाली थाने से संबद्ध किया गया है। रक्षित केंद्र से उप निरीक्षक शिवकुमार कोसिरिया और बालकोनगर थाने से सउनि धनंजय जाटवर को थाना सिविल लाइन रामपुर भेजा गया है। अन्य फेरबदल में सिविल लाइन रामपुर में पदस्थ सउनि अनिल खांडे को पुसके मानिकपुर और रक्षित केंद्र कोरबा के प्रआर 212 शनि कुमार कुर्रे को थाना बालकोनगर में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा इस फेरबदल को क्षेत्र में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुदृढ़ता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *