Uncategorized

राष्ट्रीय युवा संसद के संभाग विजेता रहे केवि 2 एनटीपीसी की टीम दिल्ली में सम्मानित

केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्राचार्य एसके साहू, एस्कार्ट टीचर साक्षी गुप्ता व 8 बच्चों को किया पुरस्कृत

कोरबा। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा ने रायपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोरबा और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर 25 जून को केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री (भारत सरकार) अर्जुन राम मेघवाल ने केवि 2 एनटीपीसी के प्राचार्य एसके साहू, एस्कार्ट टीचर साक्षी गुप्ता एवं 8 होनहार विद्यार्थियों को नई दिल्ली में पुरस्कृत किया।

पुरस्कृत विद्यार्थियों में सोनम बरेठ, अक्षया वैष्णव, संजना अग्रवाल, मनन उपाध्याय, नीलाक्षी यादव, भावना जांगड़े, अंशिका तिवारी और प्रतिभा केरकेट्टा शामिल हैं। लोकसभा स्पीकर के किरदार में बेहतरीन भाषण और बेजोड़ लीडरशिप के लिए संजना ने व्यक्तिगत मेरिट पुरस्कार (प्रशंसा पत्र और शील्ड) 3 हासिल किया। 25 जून को जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम संसद भवन परिसर में आयोजित सत्र 2025-26 के लिए इस पुरस्कार समारोह में बताया गया कि स्पर्धा में देश भर के 200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें केंद्रीय विद्यालय 2 एनटीपीसी की प्रतिभावान टीम ने अपने हुनर और कड़ी मेहनत से संस्था को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। जोनल स्पर्धा वाराणसी में आयोजित हुई थी, जिसमें केवि 2 एनटीपीसी की टीम ने सफलता अर्जित की।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *