Uncategorized

क्रिकेट प्रतियोगिता में आज सेमी फाइनल के दो मुकाबला, पहला कलेक्टर इलेवन-बालको इलेवन तो दूसरे मैच में शिक्षा विभाग इलेवन बनाम अधिवक्ता इलेवन भिड़ेंगे, दोनों पुल में विजयी टीमों के बीच कल होगा फाइनल मैच

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। ओपन थियेटर मैदान में खेले जा रहे मुकाबलों में खेलप्रेमियों का उत्साह चरम पर है। सेमीफाइनल के रोमांचक मैचों के बाद अब सोमवार 23 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

सेमीफाइनल में कड़ा संघर्ष
पहला मुकाबला एनटीपीसी और बालको के बीच खेला गया। एनटीपीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 85 रन बनाए। जवाब में बालको की टीम ने 7.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली। बालको के मंजय सिंह को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में अधिवक्ता 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमिश्नर 11 की टीम 4 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। इस तरह अधिवक्ता 11 ने 13 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

अधिवक्ता 11 के भोला सोनी मैन ऑफ द मैच रहे।
स्व. मेहता की पत्रकारिता आज भी प्रेरणा: सांसद महंत
सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय केशवलाल मेहता की स्मृति में 22 वर्षों से लगातार प्रतियोगिता का आयोजन होना अपने आप में बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि स्व. मेहता स्वतंत्र लेखनी के धनी थे और उनकी पत्रकारिता आज भी समाज के लिए उदाहरण है। खेल हमें एकता, प्रेम और संघर्ष की प्रेरणा देता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।
सांसद महंत ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में रनरअप ट्रॉफी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की स्मृति में प्रदान की जाएगी।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई, उषा तिवारी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। स्वर्गीय मेहता की पुत्री इंदु सिंघवी एवं दामाद पंकज भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाली फाइनल भिड़ंत पर टिकी हैं, जहां विजेता टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी। ओपन थियेटर मैदान में एक बार फिर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *