कोरबा

बालकाेनगर में चक्काजाम समाप्त, इस बार बालकाे के कंपनी हेड अवतार सिंह ने दिया लिखित आश्वासन  

एसडीएम सीमा पात्रे, तहसीलदार मुकेश देवांगन, सीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी, बालको टीआई मनीष नागर के माैजूदगी में हुई त्रिपक्षीय वार्ता, 1 माह में परसाभाठा बाजार से लेकर बजरंग चाैक तक सड़क पुर्न-निर्माण एवं 1 साल में वैकल्पिक मार्ग बनाने काे तैयार हुआ बालकाे प्रबंधन  

बालकाेनगर। राखड़ परिवहन के विराेध में बुधवार की सुबह 8 बजे से परसाभाठा बाजार के पास चल रहा चक्काजाम बालकाे थाना में हुए त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हाे गया। जहां करीब 3-4 घंटे तक कई दाैर की बात चली। आंदोलन की अगुवाई कर रही परसाभाठा विकास समिति बिना राखड़ परिवहन पर राेक लगाये सड़क से हटने काे तैयार नहीं थी। जिन्हें एसडीएम सीमा पात्रे व टीआई मनीष नागर ने वैकल्पिक मार्ग नहीं हाेने के कारण बीच का रास्ता तलाशने काे कहा।रात करीब 9 बजे समिति में शामिल पार्षद पति बद्री किरण, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के विकास डालमिया, शशि चंद्रा, डॉ. एमएल चंद्रा, शहजाद खान समेत अन्य चर्चा के बाद पूर्व के 6 मांगाें पर बालकाे के कंपनी हेड अवतार सिंह के लिखित आश्वासन मिलने पर मान गए। उन्हाेंने निर्धारित समय अवधि में मांग पूरी नहीं हाेने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी देते हुए चक्काजाम समाप्ति की घाेषणा की।

देखें……सहमति पत्र की प्रतिलिपि।