Uncategorized

बीकन स्कूल सीएसईबी में भावुक विदाई समारोह

स्कूली शिक्षा से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य : प्राचार्य नाथन

कोरबा। स्कूली जीवन को स्वर्णिम दौर कहा जाता है, क्योंकि स्कूल में बिताए गए दिन जीवनभर याद रहते हैं। यहां विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार और जीवन मूल्यों की भी शिक्षा मिलती है। उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में स्कूली शिक्षा एक मजबूत नींव का काम करती है। अब कक्षा 12वीं के विद्यार्थी विद्यालय से आगे बढ़कर अपने भविष्य का निर्माण करेंगे।
यह बातें बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल, सीएसईबी कोरबा (पूर्व) की प्राचार्य श्रीमती वाय. ए. नाथन ने विद्यालय प्रांगण में आयोजित कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विद्यालय में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर्स के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती नाथन ने की। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के स्वागत में गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों को बुके एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य ने 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। वरिष्ठ शिक्षकों ने भी प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विदाई के समय सीनियर्स के साथ-साथ शिक्षकों की आंखें भी नम हो गईं।
कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा 11वीं के छात्र अयान खान, राकिया तस्लीम, जीतू सूर्यवंशी एवं अफसाना ने किया। अंत में कक्षा नायक अयान खान ने आभार व्यक्त किया। भोजन उपरांत समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *