Uncategorized
एसपी संताेष सिंह पहुंचे छठ घाट, सपरिवार किया डूबते सूर्य काे अर्घ्य अर्पित
एसपी को सपरिवार अपने बीच पाकर प्रसन्न हुए पूर्वांचलवासी

काेरबा। देशभर में मनाए जा रहे आस्था का पर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार की शाम डूबते सूर्य काे अर्घ्य अर्पित किया गया। काेरबा में भी शहरी व उपनरीय क्षेत्राें में नदी-नाला किनारे घाट पर अर्घ्य अर्पित करने श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर एसपी संताेष सिंह अपनी पत्नी वंदना सिंह व बच्चाें के साथ काेरबा-बालकाे मार्ग पर स्थित ढेंगुरनाला छठ घाट पहुंचे।
जहां उन्हाेंने विधि विधान से सपरिवार डूबते सूर्य काे अर्घ्य अर्पित किया। इस दाैरान उन्हाेंने घाट में माैजूद पूर्वांचलवासियाें से मुलाकात की।
