Uncategorized
अक्षय गर्ग का हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में भाजपा नेताओं समेत बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
कोरबा। कटघोरा के भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के दूसरे दिन आज बुधवार को स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले कारखाना एरिया स्थित उनके निवास से मुक्ति धाम तक अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।




