Uncategorized

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा के युवा कवि डिकेश्वर साहू ने दूरदर्शन में काव्यपाठ कर बढ़ाया जिले का मान


कोरबा।पूरे देश में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर को खास बनाने के लिए राष्ट्रीय चैनल प्रसार भारती के अंतर्गत दूरदर्शन में देशभक्ति काव्यपाठ का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में पूरे प्रदेश से चार चुनिंदा कवियो ने देशभक्ति कविताओ का काव्यपाठ कर शमा बांध दिया । कोरबा के ओज कवि डिकेश्वर साहू ने भी इस कवि सम्मेलन में काव्यपाठ कर ऊर्जाधानी का मान बढ़ाया है। कवि डिकेश्वर साहू लगातार प्रदेश के कवि सम्मेलन में अपनी ओजस्वी कविता से मां भारती की स्तुति करते आ रहे हैं। डिकेश्वर साहू ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में रजत पदक प्राप्त कर एक स्वर्णिम किर्तिमान स्थापित किया था। डिकेश्वर साहू ने राज्य स्तरीय वाद-विवाद , निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ा चुकें हैं। राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन में काव्यपाठ के सुखद अवसर के लिए उनके माता-पिता संतराम रामहिन साहू, पत्नी सुचिता साहू, बहने मधु मनीषा, भाई महेश तनु साहू, समाझ के सदस्यों एवं अन्य प्रियजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *