थप्पड़बाज डॉक्टर पर डीन का कड़ा एक्शन, कहा- ऐसी बदमाशी बर्दाश्त योग्य नहीं, डॉक्टर को दिखाएंगे बाहर का रास्ता
मामला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची महिला मरीज को थप्पड़ मारने का, शो कॉज नोटिस देने के बाद डॉक्टरों की टीम कर रही है मामले में जांच-पड़ताल, डॉक्टर पर होगी कड़ी कार्यवाही

कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार की रात गेरवानी गांव से बुजुर्ग महिला सुखमति को इलाज के लिए लेकर परिजन पहुंचे थे। बीपी लो होने पर महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर कंवर ने परीक्षण के दौरान महिला मरीज को नशे में बताते हुए कई थप्पड़ जड़ दिया था। उक्त घटना की वीडियो बुधवार को वायरल हुई। परिजनों ने उक्त डॉक्टर के शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया। मामले को संज्ञान में लेते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अविनाश मेश्राम ने थप्पड़बाज डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया, साथ ही मामले की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है।
डीन नाराज, कहा अस्पताल में बदमाशी बर्दाश्त नहीं होगी

अस्पताल में इलाज के बजाय मरीज से इस तरह दुर्व्यवहार किए जाने से नाराज डीन डॉ. मेश्राम ने साफ कह दिया कि डॉक्टर का डॉक्टर का ऐसा कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। कुछ और डॉक्टरों की भी शिकायत मिल रही है। ऐसे बदमाश डॉक्टरों को अस्पताल में रखने के बजाय उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उच्च अधिकारियों से पत्र व्यवहार कर उनका तबादला और कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी।

वह महिला मरीज जिसे डॉक्टर ने मारा था थप्पड़