Uncategorized

नशे के विरुद्ध दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई पाँच ठिकानों पर रेड

100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

कोरबा/दीपका।जिला पुलिस कोरबा द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना दीपका पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाँच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दीपका थाना पुलिस ने लोटानपारा केराकछार, धुरेना एवं सिरकीखुर्द क्षेत्र में क्रमशः रेड की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण व बिक्री करते पाए गए आरोपियों के कब्जे से कुल 100 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
सूरज धनुहार, पिता मंगल धनुहार, उम्र 19 वर्ष, निवासी लोटानपारा केराकछार, थाना दीपका
विक्रम धनुहार, पिता रतन धनुहार, उम्र 27 वर्ष, निवासी धुरेना, थाना दीपका
प्रीति मरकाम, पिता रामनारायण, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिरकीखुर्द, थाना दीपका
अंताबाई, पति स्व. फिरतूराम धनुहार, निवासी धुरेना, थाना दीपका
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जिला पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *