छत्तीसगढ़

सभा स्थल पर भीड़, मंच पर प्रदेश पदाधिकारी, अब इंतजार अमित शाह के पहुंचने का

झारखंड से रवाना हुए केंद्रीय गृहमंत्री, थोड़ी देर में पहुंचेंगे कोरबा

 

कोरबा। आमसभा लोकसभा प्रवास योजना के तहत कोरबा प्रवास पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड में सभा लेने के बाद कोरबा में आमसभा के लिए रवाना हो गए। इधर शहर के सभा स्थल पर लोगों की भीड़ से पूरी कुर्सिया भर गई है। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन, वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद होकर उद्बोधन दे रहे है। हालाकि आमसभा का समय होने पर बेसब्री से अमित शाह का इंतजार चल रहा है।