Uncategorized

पुलिस एक्शन मोड पर, आचार संहिता लगने के साथ अधिकारी उतरे सड़क पर, शहर में पैदल मार्च कर बदमाशों को दी गई चेतावनी

पुलिस की चेकिंग एवं कार्यवाही से हड़कंप, बदमाशी करने पर खैर नहीं

कोरबा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही कोरबा पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देशन पर मंगलवार की शाम सिटी कोतवाली से नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहर में पैदल मार्च किया। शहर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च के जरिए बदमाशों व असामाजिक तत्वों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी। आचार संहिता में अब कोई भी बदमाशी करेगा तो सीधे पुलिस का डंडा चलेगा।