सकुशल मिला अर्पित, परिवार ने जताया सभी का आभार….

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी पश्चिम कैलाश विहार से कल गुरुवार की रात रात 9:30 बजे लापता हुआ अर्पित दीवान आज शुक्रवार की शाम 5 बजे सकुशल मिला। अर्पित के चाचा पत्रकार संतोष दीवान ने बताया कि उसके लापता होने से पूरा परिवार चिंतित था। परिचितों व दोस्तों के यहां खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर सोशल मीडिया व न्यूज पोर्टलों में वायरल करके आमजन से सूचना देने की अपील की गई थीद्ध परिणाम स्वरूप शुक्रवार की शाम 5 बजे सीएसईबी कर्मचारी लखन गभेल ने कॉलोनी परिसर में स्थित शिव दुर्गा मंदिर मे लापता अर्पित को देखे जाने की जानकारी दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करके दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मंदिर पहुंचे, जहां अर्पित सकुशल मिला। अर्पित को ढूंढने मे परिजनों मित्रगण सहित दर्री पुलिस ने जी तोड़ मेहनत की। इसके लिए लखन गभेल समेत सभी का अर्पित के परिवार ने सादर धन्यवाद ज्ञापित किया। घोषणा के अनुसार अर्पित की सूचना देने वाले सीएसईबी कर्मचारी लखन गभेल को दीवान परिवार द्वारा शनिवार को उचित इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

