शहर के बड़े सराफा व्यापारी की हत्या, आरोपी उन्हीं की कार में भागे, फैली सनसनी

कोरबा। शहर के लालू राम कॉलोनी में रविवार की रात घटित घटनाक्रम में सराफा व्यापारी की घर घुसकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी व्यापारी की कार लेकर भाग निकले।
ट्रांसपोर्ट नगर नया बस स्टैंड के पास होटल ब्लू डायमंड के सामने अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी उम्र 65 का निवास है। रात करीब 9 बजे अपने घर पर थे कि इसी दौरान दो नकाब पुरुष लोग पहुंचे जिन्होंने धारदार हथियार से गोपाल राय सोनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे गोपाल राय सोनी की मौत हो गई। आरोपी उनकी सफेद कलर की क्रेटा कार क्रमांक jh01cc4455 लेकर भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सराफा एवं अन्य व्यापारी पहुंचे। खबर आम होते ही शहर में सनसनी फैल गई है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी, सीएसपी भूषण एक्का, सायबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी, सिटी कोतवाली टीआई एमबी पटेल, सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉड की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की।
