Uncategorized

कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, यातायात जागरूकता को लेकर माह भर आयोजित किये जावेंगे विविध कार्यक्रम  

कोरबा। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर आज 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित कार्यक्रम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र समीप दीप प्रज्वलित कर औपचारिक रूप से जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में वक्ता पुलिस पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर द्वारा बढ़ते सड़क दुर्घटना पर गंभीरता व्यक्त कर प्रत्येक नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा।

सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम दौरान कार्यक्रम स्थल से यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिले में यातायात नियमों के पालन करने के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया है।

सड़क सुरक्षा माह शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान डीएसपी हेड क्वार्टर बेनेडिट मिंज, यातायात थाना प्रभारी गोवर्धन मांझी, सिटी कोतवाली टीआई अभिनवकांत सिंह, मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचन्द साहू, यातायात एएसआई मनोज राठौर समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी के अलावा गुड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, बस मालिक संघ के ब्रजेश त्रिपाठी, ऑटो संघ के अध्यक्ष गिरजेश सिंह, सचिव यशवंत कौशिक, वरिष्ठ समाज सेविका मधु पांडेय समेत शहर के गणमान्य नागरिक, एनसीसी अधिकारी व कैडेट, स्कूल के छात्र छात्राएं व स्काउट गाइड के कैडेट मौजूद थे।