कोरबा

बालकोनगर में भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का जनसंपर्क, जनता से बोले: प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है, अपराधियों के हौसले बुलंद होने से अपराध बढ़े, शहर में चाकूबाजी से भय का माहौल, इस बार कर दो परिवर्तन 

कोरबा। जिले के कोरबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन आज बालकोनगर क्षेत्र के चेकपोस्ट एकतानगर, लालघाट, रिसदा बस्ती एवं भदरापारा में जनसंपर्क में पहुंचे। जहां उनके साथ नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, बालको मंडल के अध्यक्ष शिव बालक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जनसंपर्क के दौरान भाजपा के प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा कि कोरबा जिला समेत पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। नशे का कारोबार बढ़ गया है। इस कारण से प्रदेश में मारपीट, अपहरण, लूट, हत्या, दुष्कर्म और चोरी की घटनाओं में बेतहासा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कोरबा में ही महिने भर के भीतर सीएसईबी चौकी क्षेत्र में चाकूबाजी की दो-दो घटनाएं सामने आई। यह गंभीर समस्या है। कोरबा में अपराध एवं चाकूबाजी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल हो गया है। उन्होंने जनता से भारतीय जनता पार्टी को भरपूर जन समर्थन कर कोरबा में परिवर्तन कर एक बार सेवा करने का अवसर देने की अपील की। साथ ही कहा कि वे विधायक बनते है तो कोरबा में अच्छे कानून व्यवस्था बनाया जाएगा जिससे आमजन को शांतिपूणर् और सुरक्षित माहौल मिल सके। बालकोनगर में किए गए जनसंपर्क के बारे में लखनलाल देवांगन ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर जन आशीर्वाद मिल रहा है।