Uncategorized

सायबर थाना खुला…अब सायबर क्राइम में मामले में होगी त्वरित कार्यवाही, शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद

साइबर अपराध पर शिकंजा: कोरबा को मिला आधुनिक साइबर थाना, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारम

कोरबा।साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में विष्णु सरकार ने एक बड़ी पहल की है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश के आठ जिलों में साइबर थानों सहित दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का एक साथ वर्चुअली शुभारंभ किया गया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरबा जिले को साइबर थाने की सौगात दी। रामपुर कोरबा स्थित नवनिर्मित साइबर थाना का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। यह थाना अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस है, जिससे ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों की त्वरित जांच, ठगी की राशि को होल्ड करने तथा आम नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।नए साइबर थाने के प्रारंभ होने से जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगेगा और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। साथ ही, तकनीकी अपराधों की जांच अब और अधिक प्रभावी एवं तेज़ हो सकेगी।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *