Uncategorized

हिंदू नववर्ष पर कल शहर में दोपहर से रात तक नहीं गुजरेंगे छोटी बड़ी वाहन, बदले हुए रूट से गुजरना पड़ेगा

शोभायात्रा को लेकर बड़ा ट्रैफिक प्लान: 1 बजे से कई मार्ग बंद, डायवर्जन लागू

कोरबा । हिंदू नव वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दोपहर 1 बजे से कई प्रमुख मार्गों को यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जबकि अन्य मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सीतामणी चौक से नया बस स्टैंड कोरबा तक तथा कोसाबाड़ी तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित क्रोमा स्टोर तक की सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान दुपहिया, तीनपहिया और चारपहिया सहित भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में सात स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। इनमें सुभाष चौक मैदान, एमपी नगर दशहरा मैदान, सीएसईबी ग्राउंड, नहर चौक मल्टी स्टोरी पार्किंग के पास स्थित खाली मैदान, सीतामणी शनि मंदिर चौक के पास पार्किंग, बुधवारी सर्कस मैदान तथा स्टेडियम चौक के पास पार्किंग स्थल शामिल हैं।
शोभायात्रा सीतामणी से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, रेलवे क्रॉसिंग, नहर चौक होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से नया बस स्टैंड तक पहुंचेगी। वहीं दूसरी शोभायात्रा कोसाबाड़ी से शुरू होकर सुभाष चौक, घंटाघर, महाराणा प्रताप नगर, जैन मंदिर चौक और सीएसईबी चौक होते हुए क्रोमा स्टोर के पास समाप्त होगी।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *