Uncategorized

कोरबा में रंगमंच का पुनर्जागरण: 21 मार्च को ‘मैं अनिकेत हूँ’ का मंचन, रोटरी क्लब-महाराष्ट्र मंडल की पहल, आय से होगी निर्धन मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में थिएटर और रंगमंच के सुनहरे दौर को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। रोटरी क्लब कोरबा और महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 21 मार्च (शनिवार) को शाम 7:00 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम (इंदिरा गांधी स्टेडियम) में चर्चित हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का भव्य मंचन होगा।
इस संबंध में प्रेस क्लब (तिलक भवन) में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
सांस्कृतिक पुनर्जीवन के साथ सामाजिक सरोकार
आयोजन का उद्देश्य शहर के युवाओं को थिएटर से जोड़ना और कोरबा के सांस्कृतिक माहौल को नई ऊर्जा देना है। खास बात यह है कि नाटक से प्राप्त पूरी आय निर्धन एवं मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए दान की जाएगी, जिससे यह आयोजन सांस्कृतिक के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा।
अनुभवी निर्देशन में सजी प्रस्तुति
महाराष्ट्र मंडल रायपुर की इस प्रस्तुति का निर्देशन प्रख्यात निर्देशक शशि वरवंडकर कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, प्रोजेक्ट चेयरमैन पारस जैन, सचिव संतोष जैन तथा महाराष्ट्र मंडल की ओर से सुधीर रेगे, हेमंत माहलीकर, प्रवीण जाखड़ी और आलोक दिवाटे सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी है।
आयोजन समिति ने शहर के सभी कला प्रेमियों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा बनें और इस नेक पहल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *