Uncategorized

कोरबा में पुलिस-प्रशासन का कबाड़ कारोबारियों के अवैध कब्जे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही, बरबट्टी के अड्डे पर भी चला बुलडोजर

कोरबा। शहर में अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कोरबा नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। राताखार बाइपास रोड के पास निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

बताया जा रहा है कि राताखार बाइपास रोड के पास किए गए अवैध अतिक्रमण और निर्माण को लेकर नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर तथा अन्य संसाधनों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर सीएसपी, कोतवाली टीआई सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
इसी के साथ नगर निगम ने क्षेत्र में संचालित कबाड़ दुकानों के खिलाफ भी अभियान चलाया। सुबह सबसे पहले राताखार बस्ती में निगम की तोड़ू टीम पहुंची और कबाड़ व्यवसायियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इसके बाद मुड़ापार सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित कबाड़ दुकानों पर भी कार्रवाई जारी रही।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शासकीय भूमि, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *