कुसमुंडा खदान में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से चालक की मौत

कोरबा। जिले के एसईसीएल कुसमुंडा खदान क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक की जान चली गई। यह घटना खदान के तीन नंबर बेरियर के समीप हुई, जहां ट्रेलर खड़ा कर सड़क किनारे भोजन करना चालक के लिए घातक साबित हुआ।

जानकारी के अनुसार, कोयला लोडिंग की आपाधापी के बीच एक अन्य चालक ने ट्रेलर को आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान पीछे बैठकर खाना खा रहा चालक वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य चालकों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नरेश कुमार केंवट (43 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम सीस, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर का निवासी था। वह एक कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रेलर चालक के रूप में कार्यरत था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
बताया जा रहा है कि नरेश 18 जून की रात रायपुर से ट्रेलर लेकर कुसमुंडा खदान पहुंचा था और बेरियर नंबर तीन के पास अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। देर रात वह अन्य चालकों के साथ सड़क पर
