Uncategorized

कटघोरा और पाली थाना सहित कई थानों में फेरबदल, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया स्थानांतरण आदेश

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी दीपका, निरीक्षक गणेश राम यादव को थाना प्रभारी करतला तथा निरीक्षक लोकनाथ यादव को थाना प्रभारी लेमरू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी दीपका से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी लेमरू से थाना कटघोरा भेजा गया है।
इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक चंद्रपाल खांडे को थाना प्रभारी करतला से स्थानांतरित कर थाना कटघोरा में पदस्थ किया गया है। सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप कुर्रे को थाना अजाक से थाना पाली भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह के स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें थाना अजाक में पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर अपनी आमद देने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *