Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा महिला पत्रकार समूह द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष “योग अभ्यास” शिविर का आयोजन कल

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब की महिला पत्रकार समूह द्वारा कल रविवार 21 जून को महिलाओं और बच्चों के लिए एक विशेष “योग अभ्यास” शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामंजस्य, स्वास्थ्य और खुशी मनाएं के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
यह योग शिविर निहारिका स्थित पुष्पलता गार्डन में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत प्रातः 6:00 बजे से होगी। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस सत्र में अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा।

आयोजकों ने जानकारी दी कि इस शिविर में प्रवेश और भागीदारी पूर्णतः निःशुल्क (फ्री) रखी गई है। कोई भी महिला या बच्चा बिना किसी शुल्क के इसमें अपना पंजीकरण करा सकता है। आधुनिक जीवन की व्यस्त दिनचर्या में मानसिक शांति और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग एक अचूक माध्यम है, इसी उद्देश्य के साथ महिला पत्रकार समूह ने यह सराहनीय पहल की है।

कार्यक्रम की मुख्य जानकारी:
कार्यक्रम: योग अभ्यास (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस)
दिनांक व दिन: 21 जून, रविवार
समय: प्रातः 6:00 बजे से
स्थान: पुष्पलता गार्डन, निहारिका, कोरबा
लक्षित वर्ग: केवल महिलाएं एवं बच्चे
पंजीकरण: पूर्णतः निःशुल्क (Free Registration)

कोरबा महिला पत्रकार समूह ने शहर की सभी माताओं, बहनों और बच्चों से अपील की है कि वे रविवार सुबह अधिक से अधिक संख्या में पुष्पलता गार्डन पहुँचकर इस योग शिविर का लाभ उठाएं और अपने जीवन में स्वास्थ्य व सकारात्मकता का संचार करे
संयोजक/सदस्य
कोरबा महिला पत्रकार समूह (कोरबा प्रेस क्लब)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *