Uncategorized

पत्रकार रणविजय सिंह को मातृ शोक

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य पावर हाईट्स कॉलोनी निवासी रणविजय सिंह जी की पूजनीय माता जी श्रीमती धर्मशीला सिंह (68) का आज आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुःखद समाचार से पूरा प्रेस क्लब परिवार शोकाकुल है। उनका अंतिम संस्कार (अंतिम यात्रा) कल शनिवार, दिनांक 20 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे, पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम, कोरबा में किया जाएगा।
श्रीमती धर्मशीला सिंह जी अत्यंत सरल, ममतामयी और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनका जाना परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
कोरबा प्रेस क्लब इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *