Uncategorized
नुनेरा में भीषण सड़क हादसा: पिकअप-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चालक खीकराम यादव की मौके पर मौत
कोरबा। जिले के नुनेरा क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां पिकअप और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में पिकअप चालक खीकराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च, रविवार को तेज रफ्तार के कारण पिकअप और ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक खीकराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



