“सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” में बड़ी कार्रवाई, 52 गिरफ्तारी वारंटी व 33 स्थायी वारंटी सहित 85 गिरफ्तार वार्ड 11में दो पर 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही
कोरबा। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 52 गिरफ्तारी वारंटी एवं 33 स्थायी वारंटी सहित कुल 85 वारंटियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं कटघोरा एएसपी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में 15 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 85 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों की शिकायत पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सोमू तिवारी और छोटका प्रजापति के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



