Uncategorized
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में कोरबा की मजबूत भागीदारी: लखनलाल देवांगन समेत ननकी राम कंवर, जोगेश लाम्बा, अशोक चावलानी, राम दयाल उइके को स्थान, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से मीना शर्मा को अहम जिम्मेदारी
रायपुर/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है।
घोषित कार्यसमिति में कोरबा जिले से केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और वरिष्ठ नेत्री मीना शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठतम नेता व पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा और पूर्व विधायक राम दयाल उइके को प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
पार्टी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि संभाग प्रभारी/सह-प्रभारी, जिला प्रभारी/सह-प्रभारी, विभिन्न प्राधिकरण, निगम, मंडल, आयोग व बोर्ड के अध्यक्ष, नगर निगम के महापौर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पदेन सदस्य के रूप में कार्यसमिति में शामिल रहेंगे।



