Uncategorized

हाईवे पर पिकअप ने मोपेड को मारी ठोकर, दंपति की हो गई मौके पर ही मौत

हाईवे पर पिकअप ने मोपेड को मारी ठोकर, दंपति की हो गई मौके पर ही मौ

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा से बिलासपुर जाने वाले हाईवे पर कपोट के पास आज शाम फिर फिर एक तेजरफ्तार पिकअप के चालक ने तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मोपेड में सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद कर लिया है। हादसा चैतमा चौकी क्षेत्र के ग्राम कपोट के समीप हुआ है। जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रंगोले निवासी फूल सिंह 57 वर्ष एवं उसकी पत्नी गिरजाबाई 50 वर्ष अपने टीवीएस मोपेड वहां में सवार होकर एक दशगात्रकार्यक्रम में शामिल होने के लिए चैतमा जा रहे थे कि ग्राम कपोट के पहुंचते ही कटघोरा की ओर से आ रही तेजरफ्तार पिकअप के चालक ने तेजी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टीवीएस मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया जिससे फूल सिंह व गिरिजा बाई की मौके पर ही मौत हो गई।