कोरबा

छत्तीसगढ़ में दो चरण में होगा विधानसभा चुनाव, पहले चरण में 7 और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे 

कोरबा। चुनाव आयोग ने आज छत्तीसगढ़ समेत मध्य प्रदेश, राजस्थान व मिजोरम समेत में चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होगा। पहला चरण 7 नवंबर और दूसरा 17 नवंबर को है। चुनाव के बाद मतगणना 3 दिसंबर को होगा इसके बाद तय होगी कि प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। कोरबा के चारों विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा।

पांच राज्यों में 16 .14 करोड़ मतदाता है जिसमें 60 लाख युवा वोटर पहली बार करेंगे मतदान। पांच राज्यों में 679 विधानसभा सीट। आदिवासियों के लिए विशेष मतदान केंद्र होंगे मतदान केंद्र 2 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं होंगे चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करने का अपील की चुनाव आयोग ने। 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चांदी की जानकारी देनी होगी रिपोर्ट के बाद ही पार्टी को टैक्स छूट मिलेगी चुनाव के बाद खर्च की जानकारी देनी होगी बुजुर्ग लोगों को घर से वोट करने की सुविधा दी जाएगी। आने जाने वाली गाड़ियों की निगरानी होगी चेक पोस्ट से निगरानी रखी जाएगी पांच राज्यों में 940 चेक पोस्ट बनाए गए हैं ड्रग और शराब की तस्करी पर कई नजर रहेगी पैसे की आवाज यहीं पर भी नजर रहेगी मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान मतदान। मध्य प्रदेश में 7 नवंबर को मतदान राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा।