कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा, प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन आज

कोरबा | कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 की तैयारियों को गति देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए छह पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आज प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
जारी आदेश के अनुसार सादिक शेख (इंडस्ट्रियल पंच कर्म), राजश्री गुप्ते (प्रसार भारती), बीता चक्रवर्ती (बी.ई.सी. 36), रेनू जायसवाल (साधना न्यूज), मधु डिडवानिया (पायोनियर) एवं संदीप केशरवानी (नवभारत) को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से इन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सहायक चुनाव अधिकारी नामांकन, जांच, मतदान एवं मतगणना सहित विभिन्न चुनावी कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा के साथ ही चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने का विश्वास व्यक्त किया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार साथ ही आज मंगलवार को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। कोरबा प्रेस क्लब चुनाव में 14 जून को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
