श्रीवास समाज की पहल रंग लाई: कोरबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 120 लोगों को मिला विशेषज्ञ उपचार
कोरबा | श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति, कोरबा (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में अंजनी कुंज श्रीवास सामुदायिक भवन, कुआभट्ठा, बुधवारी बायपास, कोरबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में ओज़ोन न्यूरो सेंटर, कोरबा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा गर्ग, एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रत्युष गर्ग तथा लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन डॉ. गोविन्द यादव ने अपनी सेवाएं दीं।
स्वास्थ्य शिविर में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों सहित लगभग 120 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शत्रुहन लाल श्रीवास, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास, महासचिव लीलाधर श्रीवास, कोषाध्यक्ष रिखीराम श्रीवास सहित वरिष्ठ सदस्य तुलेश कुमार श्रीवास, पवन श्रीवास, संतोष श्रीवास, ममता श्रीवास, कौशिल्या श्रीवास, शकुन श्रीवास, मीनाक्षी श्रीवास, कल्याणी श्रीवास, यशोदा श्रीवास, संगीता श्रीवास, मनोज श्रीवास, राम श्रीवास, किशन श्रीवास तथा अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समिति के संरक्षक एवं मार्गदर्शकगण मोहनलाल श्रीवास, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, आर.एन. श्रीवास, सत्यवान श्रीवास, कन्हैया लाल श्रीवास, संत कुमार श्रीवास, राजकुमार श्रीवास सहित उदघोषक घनश्याम श्रीवास की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
समिति द्वारा ओज़ोन न्यूरो सेंटर, कोरबा के समस्त चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
