Uncategorized

कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, 10 आरोपी गिरफ्तार — 117.7 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

कोरबा। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
“सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में सघन चेकिंग एवं दबिश कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का भंडारण एवं बिक्री करते पाए गए 10 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। पुलिस द्वारा कुल 117.7 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान अवैध शराब बिक्री कर हुड़दंग फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।
नागरिकों से अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस का कहना है कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *