Uncategorized

छोटी सी ‘गुड़िया’, बड़ी कामयाबी: योगिता श्रीवास ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान

कोरबा।कोरबा की नन्ही एवं प्रतिभाशाली बालिका कु. योगिता श्रीवास ने राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता – 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

कम उम्र में ही योगिता ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह बड़ी सफलता प्राप्त की है। उनके शानदार प्रदर्शन ने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस उपलब्धि के पीछे उनके गुरु प्रीति चंद्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिनकी देखरेख में योगिता ने अपने नृत्य कौशल को निखारा और इस मुकाम तक पहुंचीं।

योगिता की इस सफलता से परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि वे आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर देश का नाम रोशन करेंगी।

इस अवसर पर धनीराम एवं भमिति श्रीवास सहित समस्त परिवार और स्नेहजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *