ब्रेकिंग न्यूज:कटघोरा रामपुर पटाखा गोदाम में भीषण आग, विस्फोट से मचा हड़कंप
कोरबा-कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर मार्ग स्थित एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना आज दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा निवासी के पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखे पटाखों में तेज धमाकों के साथ विस्फोट होने लगे। लगातार हो रहे धमाकों और उठते घने धुएं के गुबार से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

एक ग्रामीण ने बताया कि आग की लपटें तेजी से फैलती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद कटघोरा थाना स्टाफ मौके पर पहुंच गया है। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

हालांकि घटना के बाद तक दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। इस बीच स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और स्थिति पर काबू पाने के प्रयास जारी
