Uncategorized

NH-130 पर जलभराव से लगा जाम: लाल घाट (पोड़ी उपरोड़ा) में आधे घंटे की बारिश ने रोकी रफ्तार, 2-3 फीट पानी से हाईवे बना तालाब

पोड़ी उपरोड़ा।अम्बिकापुर रोड नेशनल हाईवे NH-130 पर पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के लाल घाट के पास में तेज बारिश के बाद गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई। महज आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने सड़क को तालाब में तब्दील कर दिया, जहां करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही समस्या सामने आती है। पुल के पास केवल छोटे-छोटे होल बनाकर पानी निकालने की कोशिश की गई है, जो तेज बारिश में नाकाफी साबित हो रही है।
स्थिति ऐसी बन गई कि भारी वाहन जैसे ट्रक पानी के बीच से गुजरते रहे, लेकिन कार और मोटरसाइकिल चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया सवार सड़क किनारे रुककर पानी कम होने का इंतजार करते नजर आए, जबकि कुछ लोग जोखिम उठाकर किनारे-किनारे से वाहन निकालते दिखे। स्थानीय निवासी ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी ने बताया की “लाल घाट के पास हर साल बारिश में पानी भर जाता है और जाम की स्थिति बनती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं देते।

मैं जयवीरु न्यूज पोर्टल के माध्यम से प्रशासन से कहना चाहता हूं कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पानी निकासी की स्थायी और सुचारू व्यवस्था की जाए। नहीं तो आने वाले बरसात में भी इसी तरह बार-बार सड़क जाम की स्थिति बनी रहेगी।”
स्थानीय लोगों ने भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस समाधान नहीं किया गया, तो पूरे बरसात के मौसम में यहां आवागमन बाधित होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *