Uncategorized

पटवारी से मिलीभगत कर बनवा लिया फर्जी वन अधिकारी पत्र व ऋण पुस्तिका, ग्राम पंचायत ने की कार्यवाही की मांग….

Oplus_131072

पोड़ी-उपरोड़ा। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत मानिकपुर के आश्रित ग्राम दमऊकुंडा (गांधीनगर) के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक पी-459 में लिवन तिग्गा वल्द मोतीराम जाति उरांव द्वारा 4-5 वर्षो से अवैध कब्जा कर मकान बनाकर रहने और पटवारी दमोदर तिवारी के साथ मिलकर फर्जी वन अधिकारी पत्र व ऋण पुस्तिका बनवाकर सोसायटी से धान खरीदी पर भी लोड करवा लेने का आरोप लगा है।

Oplus_131072

पंचायत के सरपंच समेत ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में उक्त लिखित शिकायत की है। जिसमें फर्जी दस्तावेज बनवाने और बनाने वाले के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Oplus_131072

वहीं 18 नवंबर को पंचगण ने पंचनामा भी तैयार किया है जिसमें लिवन तिग्गा के खिलाफ उक्त बातें लिखी गई है और उसके द्वारा अपनी ऊंची पहुंच बताते हुए ग्रामीणों को धमकाने-चमकाने का भी उल्लेख करते हुए उसे बेदखल करना अति आवश्यक बताया गया है। इस संबंध में लिवन तिग्गा व पटवारी दमोदर तिवारी से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का कोशिश किया गया लेकिन मोबाइल से संपर्क नहीं हो सका।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *