Uncategorized

कोरबा में कबाड़ चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फरार 5 आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू (बरबट्टी) पर ₹5000 का इनाम

रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने का मामला, बदमाशों के खिलाफ, निगरानी खोली जा रही, जिलाबदर की कार्रवाई भी होगी

कोरबा। जिले में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर चोरी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल की लोहे की रेलिंग को गैस कटर से काटकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असलम समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब तक कुल 10 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
एडिशनल एसपी लखन पटले से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल की लोहे की रेलिंग को गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया था। इस संबंध में चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इसके बाद 19 जनवरी 2026 की रात उसी क्षेत्र में डंगुरनाला के ऊपर बने लोहे के ब्रिज को भी काटकर चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई, जिसमें मुख्य आरोपी असलम समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये है गिरफ्तार आरोपी, सभी शहर के रहने वाले

मोहम्मद असलम (42 वर्ष), निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा
रोहित कुमार भगत (33 वर्ष), निवासी रावतभाटा, बजरंग चौक
राजेश कुमार उपाध्याय (48 वर्ष), निवासी अटल आवास, कोरबा
विकट कुमार साह (24 वर्ष), निवासी रावतभाटा, बजरंग चौक
मोहम्मद अब्दुल कादिर (19 वर्ष), निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा

संगठित रूप से गिरोह बनाकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित रूप से गैस कटर का उपयोग कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते थे और चोरी किया गया लोहा अवैध कबाड़ में खपाते थे।
अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्ती
कोरबा पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना उरगा क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ संचालन करने वाले मदन अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

कबाड़ दुकानों में जांच, 5 यार्ड सील

पुलिस अब नगर निगम और प्रशासन की टीम के साथ मिलकर संयुक्त जांच और कार्रवाई कर रही है। इसके तहत बालको, कटघोरा, कुसमुंडा, बाकीमोगरा, सिविल लाइन रामपुर और चौकी मानिकपुर क्षेत्र में कबाड़ दुकानों की जांच की गई है। दस्तावेज, खरीद-बिक्री रजिस्टर और स्टॉक की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों को सील कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध कबाड़ कारोबार की जानकारी पुलिस को देवें

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक संपत्ति से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कबाड़ कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *