Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज: बांगो थाना के सहायक उप निरीक्षक की बैरक का दरवाजा तोड़कर हत्या

होली के बाद हुई घटना से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, अधिकारी पहुंचे मौके पर

कोरबा। कोरबा के बांगो थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार की बैरक का दरवाजा तोड़कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह बैरक में जब नरेंद्र सिंह परिहार की लाश देखी गई तब घटना का पता चला। शरीर पर दिख रहे जख्म और बैरक के टूटे दरवाजे को देखकर साफ तौर पर मामला हत्या का माना जा रहा है। बुधवार को होली पर शांति और कल गुरुवार को पुलिस होली के बाद इस घटना से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे है।