Uncategorized

जनगणना 2027: हर नागरिक को देना होगा घर के फर्श-दीवार, टॉयलेट समेत 33 सवालों के जवाब, स्व गणना अप्रैल तो घर-घर सर्वे मई में होगा

कोरबा/नई दिल्ली। भारत की जनगणना 2027 के तहत देशभर में जनगणना अभियान अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस बार जनगणना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा, वहीं दूसरे चरण में प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक चलेगी। इसके बाद 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (House Listing) एवं घर-घर सर्वे का कार्य किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत अनिवार्य रूप से की जा रही है।
जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से कुल 33 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें मकान से संबंधित विवरण, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार प्रमुख की जानकारी, सामाजिक वर्ग, आवास की स्थिति, कमरों की संख्या जैसे बिंदु शामिल हैं। साथ ही, घर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल का स्रोत, शौचालय, स्नान की सुविधा, गंदे पानी की निकासी और रसोई ईंधन के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।
इसके अतिरिक्त, बिजली, इंटरनेट, मोबाइल, टेलीविजन और विभिन्न प्रकार के वाहनों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी, जिससे देश में जीवन स्तर और संसाधनों की स्थिति का आकलन किया जा सके।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना के दौरान सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। अधिकारियों का कहना है कि सटीक आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *