Uncategorized

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 21 नवप्रवेशी बच्चों ने लगाए 21 पौधे

पोंड़ी उपरोड़ा। माध्यमिक शाला सलिहाभाठा, विकासखंड पोंड़ी उपरोड़ा में इको क्लब के तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में 21 नवप्रवेशी विद्यार्थियों द्वारा 21 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पर्यावरण जागरूकता रैली से हुई। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि उपसरपंच शिव हरी मरकाम ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में आँवला, नीम, अशोक, करंज, चीकू, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे लगाए।

विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक हरिराम पटेल, माध्यमिक शाला की प्रभारी प्रधान पाठक आरती राज, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक महेश कुमार पटेल, शिक्षिका अल्पना सालेन, सहायक शिक्षिकाएँ पुष्पा दिवाकर एवं जल्होत्तरी चौहान, तथा विद्यालय के अंशकालीन कर्मचारी देवेंद्र मरकाम का उल्लेखनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन इको क्लब प्रभारी मृगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *