“एक पेड़ माॅ के नाम” अभियान अंतर्गत कोहड़िया वार्ड मुख्य मार्ग में किया गया वृक्षारोपण

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित पार्षदों, अधिकारियों व आमनागरिकों ने लगाये पौधे

कोरबा। “एक पेड़ माॅं के नाम” अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के कोहड़िया वार्ड के मुख्य मार्ग पर सघन वृक्षारोपण किया गया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों व आमनागरिकों ने मुख्य मार्ग पर पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम केारबा के द्वारा पर्यावरण संक्षरण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार के करने के उद्देश्य से “एक पेड़ माॅं के नाम” अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 18 जुलाई को घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में “रन फार ग्रीन” का वृहद आयोजन कर की गई थी। अभियान के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य 18 जुलाई से लगातार आगामी 60 दिनों तक किया जायेगा। अभियान के सातवें दिन नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 18 अंतर्गत बरपारा कोहड़िया से नमो पार्क तक के मुख्य मार्ग में सघन वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन, रामकुमार साहू, लक्ष्मण श्रीवास, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन कमिश्नर सुनील टांडे, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सोमनाथ डेहरे, देवेन्द्र स्वर्णकार, दिलेश्वर सिंह, कृष्णा द्विवेदी, रवि पोर्ते, अजय मानिकपुरी, अशोक द्विवेदी, रथराम राठौर सहित अन्य लोगों ने पौधों का रोपण किया।
