Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज: छुरी के सलोरा क्षेत्र में खेत में गिरी गाज, धान रोपाई में जुटे ग्रामीणों में 3 की मौत

कोरबा। छुरी गांव के पास स्थित सलोरा में आज शाम एकाएक आसमान से एक खेत में गाज गिरी। खेत में धान रोपाई के कार्य में जुटे ग्रामीणों में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।कटघोरा थाना अंतर्गत छुरी गांव के आगे सलोरा स्थित सब-स्टेशन के पीछे स्थित एक खेत में आज करीब 25 से 30 ग्रामीण धान रोपाई के कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के बीच आसमान से गाज सीधे खेत में गिरी। चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि अन्य ग्रामीणों को झटका लगा। उन्हें ग्रामीण अस्पताल ले गए जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बहोरन पाटले, लक्ष्मी चंद पाटले तथा श्याम साहू के रूप में हुई जो छुरी गांव के रहने वाले थे। मामले में कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *