Uncategorized

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: पानी और आइसक्रीम फैक्ट्रियों से सैंपल जब्त, जांच के लिए भेजे गए

कोरबा। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए पानी और आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
दीपका स्थित मित्तल इंडस्ट्रीज में “Smart Water” नाम से बिक रहे पानी पाउच (ड्रिंकिंग वाटर) का सैंपल जब्त किया गया। वहीं, मुड़ापार कोरबा में संचालित फ्लेक्सो आइसक्रीम फैक्टरी से भी आइसक्रीम के नमूने लिए गए।

जांच टीम ने दोनों स्थानों से सैंपल लेकर रायपुर स्थित फूड लैब भेज दिए हैं, जहां गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार विस्तृत परीक्षण किया जाएगा।
FSSAI नियमों पर सख्ती
कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मों को FSSAI के नियमों के तहत संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
अब सभी की नजर लैब रिपोर्ट पर टिकी हुई है। यदि सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप का माहौल है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *