Uncategorized

“चेट्रीचंड्र पर कोरबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव पर भक्ति और उत्साह के संग निकली भव्य शोभायात्रा, जय झूलेलाल” के जयघोष से गुंजायमान रहा

कोरबा। शहर में भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव ‘चेट्रीचंड्र’ के अवसर पर सिंधी समाज द्वारा भक्ति, उत्साह और परंपराओं से ओतप्रोत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूज्य सिंधी समाज के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा शहर “जय झूलेलाल” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

रानी रोड से डीडीएम रोड तक भक्ति की बयारयह भव्य शोभायात्रा रानी रोड स्थित झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई डीडीएम रोड स्थित गोदड़ी धाम तक पहुँची।

यात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, आकर्षक झांकियां और भक्ति गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। समाजजन पूरे उत्साह के साथ झूमते-गाते नजर आए।नेताओं ने किया स्वागत, लिया आशीर्वादपुराना बस स्टैंड क्षेत्र में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर संजू देवी राजपूत और वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित भाजपा व कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और सिंधी समाज को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

भाईचारे और एकता का संदेशपूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान झूलेलाल के आदर्श हमें प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। सिंधी समाज का अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति यह समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *