Uncategorized

18 साल बाद कुदारी-चिगार को मिली बड़ी सौगात, सड़क जीर्णोद्धार के लिए हुआ भूमि पूजन

कोरबा। विकासखंड कोरबा के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत डोकरमना के आश्रित ग्राम कुदारी-चिगार में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। लगभग 500 की आबादी वाले इस गांव में वर्ष 2008 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन इसके बाद से अब तक इसका मजबूतीकरण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया के हाथों विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस पहल से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने इसे बड़ी राहत बताया है।

इस अवसर पर श्रीमती राठिया ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा के अंतिम गांव डोकरमना तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधा का विस्तार होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या कन्वर, सरपंच श्रीमती अनीता मझवार, उप सरपंच मोतिया राजवाड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि शंकर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुंती चंद्रा तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राम प्रसाद उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भूमि पूजन संपन्न होने पर ग्रामीणों ने सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *