Uncategorized

करतला में धूमधाम से मनाया गया सद्गुरु कबीर प्रकट दिवस, चौका आरती और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

(कोरबा)।”गगन मण्डल से उतरे सद्गुरु सत्य कबीर lजलज माहि पौढन किये दोउ दिनन के पीर ll”कबीरपंथियों के आस्था के प्रमुख केंद्र सद्गुरु कबीर साहब का प्रकट उत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरबा जिले के तहसील मुख्यालय करतला में अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कबीर पंथ से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए यह दिन बेहद खास और ऐतिहासिक महत्व का होता है, क्योंकि इसी दिन सद्गुरु कबीर साहब काशी के लहरतारा तालाब में बाल स्वरूप में कमल पुष्प पर एक दिव्य प्रकाश पुंज के रूप में अवतरित हुए थे।धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआतकरतला में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गुरु महिमा पाठ के साथ की गई, जिससे पूरा माहौल गुरुभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इसके पश्चात कबीर पंथ की सनातन परंपरा के अनुसार सात्विक यज्ञ एवं आनंदी चौका आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जीव दया और आत्म पूजा: भोजन भंडारे का आयोजनकबीर पंथ के 16वें वंश गुरु परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनी नाम साहेब द्वारा संचालित SKDV MISSION (सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन) के लोककल्याणकारी उद्देश्यों—’जीव दया और आत्म पूजा’ को चरितार्थ करते हुए कार्यक्रम में एक विशाल भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय और श्रद्धालुओं के बीच खीर-पूरी का प्रसाद मुख्य रूप से वितरित किया गया।इनका रहा विशेष योगदान और उपस्थितिइस सफल आयोजन में SKDV मिशन के सदस्यों, आमीन माता महिला मंडल तथा करतला नवपाली के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कबीर पंथ के कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: योगेश दास (जिला युवा प्रतिनिधि, SKDV MISSION) महंत मंगल दास (तहसील सलाहकार), लक्ष्मीशंकर, हरनारायण गुप्ता (तहसील परोपकारी), गोविंद दास (तहसील प्रतिनिधि), कार्तिक दास (अध्यक्ष, करतला नवपाली), सहाल दास (उपाध्यक्ष), प्रहलाद दास (सचिव), मंजू मानिकपुरी (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा) कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति ने सभी सेवादारों और पधारे हुए कबीरपंथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *