Uncategorized

कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, एम.जे.एम. हॉस्पिटल में जुलाई माह में कई विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

कोरबा। शहरवासियों को अब गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी। नया बस स्टैंड स्थित एम.जे.एम. हॉस्पिटल में जुलाई 2026 के दौरान देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों से आने वाले सुपरस्पेशलिटी विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का परीक्षण, परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।

जुलाई माह के विज़िटिंग शेड्यूल के अनुसार 1 जुलाई को गैस्ट्रोलॉजिस्ट एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. चारू शर्मा तथा जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. प्रतीक धाबलिया मरीजों को परामर्श देंगे। 4 जुलाई को यूरो सर्जन डॉ. राहुल जैन, 5 जुलाई को पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. निखिल जैन, 10 जुलाई को कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अमोल पडगांवकर, 11 जुलाई को न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. अमित जैन, 12 जुलाई को कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेंद्र सामल एवं गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. समर्थ शर्मा, 14 जुलाई को यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक गावरी, 17 जुलाई को किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार तथा 19 जुलाई को पुनः पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. निखिल जैन अपनी सेवाएं देंगे।
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार मरीज निर्धारित तिथियों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर बेहतर एवं आधुनिक उपचार का लाभ उठा सकते हैं। अपॉइंटमेंट के लिए 94791 18941 पर संपर्क किया जा सकता है।
एम.जे.एम. हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिससे पात्र मरीज कैशलेस इलाज का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इसके साथ ही अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा,

अत्याधुनिक आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, डिलीवरी सुविधा तथा अनुभवी चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्टाफ की सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के लोगों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और सुपरस्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अनावश्यक रूप से बाहर न जाना पड़े।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *